नई दिल्ली। हाथरस घटना को लेकर एक और बड़ा खुलासाघटना के बाद का जांच का वीडियो आया सामनेघटना स्थल पर चार लोगों के होने की सबूत
हाथरस गैंगरेप कांड की जांच लगातार जारी है. इस बीच पुलिस की जांच का एक वीडियो सामने आया है, जो कि गैंगरेप की घटना वाले दिन का ही बताया जा रहा है. 14 सितंबर को शूट हुआ ये वीडियो घटना के ठीक बाद का है. जिसमें खेत के इलाके में सामान फैला हुआ है जो ये साबित करता है कि घटना के वक्त वहां पर कई लोग मौजूद थे. आपको बता दें कि 14 सितंबर को ही पीडि़ता के घर से कुछ दूरी में खेत के इलाके में गैंगरेप की घटना हुई थी. यूपी पुलिस का दावा है कि ये वीडियो उसी दिन का है. साथ ही ये भी कहा गया है कि जब घटना हुई तो पीडि़ता की मां कुछ ही दूरी पर थी, ऐसे में उनके पास तक आवाज पहुंच सकती थी. वीडियो में पता लगता है कि वहां पर 4 हसियां मिली हैं, इसके अलावा चप्पल और अन्य सामान मिला है. जो साबित करता है कि घटना के वक्त वहां पर कई लोगों की मौजूदगी थी. अब इस वीडियो के सामने आने के बाद यूपी पुलिस का कहना है कि सबूत के तौर पर इसे सीबीआई को सौंपा जाएगा, ताकि घटना के बाद की स्थिति की जानकारी जांच एजेंसी को मिल सके.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031