नई दिल्ली। टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी Keeway ने Hypevolt-R के साथ भारत में EV स्कूटर्स में एंट्री की है। कंपनी ने Hypevolt-R को मजबूत परफॉर्मेंस वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर बताया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 1.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) का है। आप 5,000 रुपए में इसकी बुकिंग कर सकते हैं। Hypevolt-R का डिजाइन इस सेगमेंट के अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से अलग है। इसमें फ्लैट सीट्स दी गई हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की हेडलाइट को वर्टिकल तौर पर एप्रन पर लगाया गया है। इसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को हैंडलबार के बजाय एप्रन पर फिक्स्ड किया गया है। इसका रियर डिजाइन रियर पैनल तक नहीं जाता और इससे इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को अलग लुक मिलता है। इसमें LED टेल लैम्प दिए गए हैं। Hypevolt-R को क्रिस्टल व्हाइट और प्लेटिनम ग्रे कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5 kWh की दो रिमूवेबल बैटरी दी गई हैं। इसकी IDC रेंज लगभग 180 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। Hypevolt-R में मिड-माउंटेड पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर है जो 12 kW का पीक पावर आउटपुट जेनरेट करती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 115 kmph की है। यह सिर्फ 2.3 सेकेंड्स में 0-40 kmph की स्पीड पर पहुंच सकता है। इसकी बैटरी को लगभग तीन घंटों में शून्य से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में तीन राइड मोड – Eco, Normal और Sport हैं।

इसमें 5 इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है जो नेविगेशन. फोन पेयरिंग, कॉल और मैसेज अलर्ट्स के लिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में सेफ्टी के लिए कीलेस गो, ट्रैक्शन कंट्रोल, डुअल-चैनल ABS, हिल-होल्ड और हिल-डिसेंट कंट्रोल, इंटेलिजेंट क्रूज कंट्रोल, रिवर्स मोड और रिवर्स कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें स्टोरेज के लिए सीट के नीचे 27 लीटर का स्पेस है। इसमें फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दी गई हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर हैं। देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में कॉम्पिटिशन में भी बढ़ोतरी हुई है। इस सेगमेंट में TVS Motor, Bajaj Auto और Ola Electric की बड़ी हिस्सेदारी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930