नोएडा। एक युवती ने 11वीं मंजिल से कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि बिसरख थाना क्षेत्र में गौर सिटी के गैलेक्सी नॉर्थ एवेन्यू अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल पर रहने वाली कुमारी सुमन (21) ने बुधवार रात अपने फ्लैट से कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि युवती मानसिक तनाव में थी। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस बीच, सेक्टर 46 में रहने वाले शंकर सिंह नामक व्यक्ति की बुधवार रात को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031