रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘‘एक विशेष संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह’’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण, उनकी उपलब्धियों का सम्मान और समाज में उनकी भूमिका को और अधिक सशक्त बनाना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरितिमा महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती ममता चंदेल उपस्थित थीं। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की राष्ट्रीय प्रमुख, डॉ. वर्णिका शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉ. जी.के. दास एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. आरती गुहे उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रेरणादायक सत्रों का आयोजन किया गया जिनमें महिलाओं के अधिकारों, विभिन्न क्षेत्र में उनकी भागीदारी और आत्मनिर्भरता के महत्वों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती ममता चंदेल ने स्व लिखित कविता के माध्यम से महिलाओं की सामाजिक भूमिका को दर्शाया। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और वर्तमान में हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं चाहे ट्रैक्टर चलाना हो, ई-रिक्शा संचालन हो, या समाज में महिलाओं के लिए वर्जित माने जाने वाले कार्यों को निभाना हो। मुख्य वक्ता डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस गर्व और संकल्प का पर्व है। उन्होंने स्वावलंबन पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर रही हैं और यह बदलाव समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। डॉ. आरती गुहे ने महिला दिवस की सार्थकता पर प्रकाश डालते हुए “विकसित भारत/2047“ की नींव को मजबूत करने हेतु सभी महिलाओं को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया। साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय में कार्यरत विभिन्न वर्ग की वरिष्ठ महिला कर्मियों को “विशिष्ट नारी सम्मान“ से सम्मानित किया गया। साथ ही, विश्वविद्यालय की छात्राओं और महिला कर्मचारियों ने पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता सहित विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया, जिससे कार्यक्रम और भी विशेष बन गया। आयोजकों ने इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी इस तरह के प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930