कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने आज महात्मा गांधी औद्योगिक रूरल पार्क में महिला समूह द्वारा किए जा रहे विविध गतिविधियों को देखने ग्राम पंचायत नाड़ेकल, ग्राम-मोहभट्टा एवं भर्रीटोला पहुंची। कलेक्टर ने यहां महिला समूह द्वारा किए जा रहे प्रयासों को देखकर उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की। कलेक्टर ने महिला समूह के हुनर की सराहना करते हुए कहा कि महिला समूह आज सभी क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका के साथ समाज में अपनी पहचान स्थापित करने के साथ ही स्वालंबन की राह में आगे बढ़ रही हैं।

कलेक्टर ने महिला समूहों से चर्चा करते हुए उनकी सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं आज घर गृहस्ती के काम के साथ ही अपने कला, कौशल और उद्यमिता से समाज में अलग स्थान बनाने में कामयाब हो रही हैं। कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान महात्मा गांधी औद्योगिक रूरल पार्क नाड़ेकल में महिला समूह के द्वारा किए जा रहे प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के कार्यों को देखा।

यहां महिला समूह के द्वारा अपने ग्राम पंचायत में सभी तरह के प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा कर प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट का काम बखूबी कर रही हैं। इसे पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा मिल रहा है। इसके साथ ही यहां महिला समूह द्वारा मिलेट के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। महिला समूह के द्वारा कोदो, कुटकी रागी का उत्पादन करने के साथ ही इसे मार्केट में विक्रय कर अच्छी खासी आमदनी अर्जित कर रही हैं।

जय मां भवानी महिला समूह की महिलाएं आज गांव में अपने बढ़ते कदम के चलते किसी पहचान की मोहताज नहीं है। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत में मोहभट्टा पहुंचकर यहां महिला समूह के द्वारा बनाए जा रहे बांस के उत्पाद को देखकर उनका मान बढ़ाया। कलेक्टर ने समूह की महिलाओं से उनके इस प्रयास के संबंध में जानकारी ली। बताया गया कि यहां 50 पुरुष एवं 50 महिलाओं के द्वारा फाईल पैड, फाइल कवर, बांस का फर्नीचर, फूलदान, टोकरी, मोबाइल कवर, आकर्षक गुलदस्ता का उत्पाद बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गत माह रायपुर में लगे जगार मेला में उन्हें डेढ़ लाख रुपए का आमदनी हुआ है। महिला समूह की मांग पर यहां कलेक्टर ने वर्किंग शेड निर्माण के लिए जिला पंचायत को प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर प्रजापति ने ग्राम पंचायत भर्रीटोला पहुंचकर महिला समूह के द्वारा किए जा रहे प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के कार्यों को देखा। महिला समूह के द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में अहम योगदान देते हुए प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट का कार्य बखूबी कर रही हैं। साथ ही महिला समूह द्वारा विविध गतिविधियों करते हुए स्वालंबन की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। यहां महिला समूह के द्वारा अगरबत्ती का निर्माण किया जा रहा है। जिसकी क्षेत्र में अच्छी मांग है। साथ ही महिला समूह के द्वारा फिल्टर वाटर पैकेजिंग का कार्य किया जा रहा है। जार में पैकेजिंग कर बाजार में शुद्ध पेयजल सप्लाई की जा रही है। इससे महिला समूह को अच्छी आमदनी अर्जित हो रही है।

महिला समूह ने बताया कि अगरबत्ती निर्माण, फिल्टर वाटर पानी पैकेजिंग के कार्य में उन्हें अच्छी आमदनी हो रही है। इससे वे अपने घर के खर्च का वहन करने में सफल हो रही है। कलेक्टर ने इन महिला समूह के प्रयासों को देखकर उन्हें प्रेरित करते हुए कहा कि निरंतर प्रयास करने से सफलता निश्चित रूप से मिलती है। कलेक्टर ने महिला समूह से कहा कि लगन, मेहनत और सतत प्रयास से मनचाहा मंजिल प्राप्त होती है। इस दौरान वनमंडलाधिकारी दिनेश पटेल, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी भारती चन्द्राकर सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930