रायपुर – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज में ‘‘सेवा संकल्प अभियान‘‘ के तहत आज ‘‘आशीर्वाद का दीया‘‘ पहल के अंतर्गत मुख्यालय सेवा भवन प्रांगण में 1100 दीये जलाए गए। जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एस.के.कटियार, ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री आर.के.शुक्ला एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर ने दीप प्रज्जवलित कर सेवा का संकल्प लिया। इसके साथ ही प्रदेश भर में फैले मैदानी कार्यालयों, उपकेन्द्रों और विद्युत गृहों में भी दीये जलाए गए । सेवा भवन में आकर्षक रंगाोली भी बनाई गई थी ।

कार्यक्रम को सार्थक बनाने के लिए प्रदेश भर के विद्युत कार्यालयों में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा पहले चरण में आज प्रदेश भर में ‘‘आशीर्वाद का दीया‘‘ कार्यक्रम के तहत दीप प्रज्जवलन एवं दूसरे चरण में समस्त कार्यालयों एवं सबस्टेशनों में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण किया जायेगा।

जनरेशन कंपनी में ‘‘आशीर्वाद का दीया‘‘ कार्यक्रम पश्चात् सेवा मेरा योगदान, सेवा के रंग राष्ट्र के संग (रंगोली), जल जन सेवा संकल्प के तहत संयंत्रों में जल संरक्षण एवं जल संचयन प्रदर्शन, सेवा की कहानी में स्थानीय रोजगार एवं सीएसआर हितग्राहियों की वास्तविक कहानियां प्रेषित की जाएगी एवं सुशासन सेवा संवाद कार्यक्रम माहभर आयोजित किया जायेगा।

डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा दीप प्रज्जवलन ‘‘आशीर्वाद का दीया‘‘ कार्यक्रम के साथ-साथ ‘‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार‘‘ कार्यक्रम में विकासखण्ड स्तर पर सेेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर में विभागीय योजना की जानकारी दी जाएगी, साथ ही नये कनेक्शन लोड बढ़ाना घटाना, नाम परिवर्तन आदि के लिए प्राप्त आवेदनों का त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। अन्य गतिविधियों के तहत प्रांगणों में वृक्षारोपण, सफाई कार्य एवं प्रथम बार बिजली पहुंचने की बदलाव की कहानी, सेवा ज्योति यात्रा के तहत लाभार्थियो के सम्मान एवं बच्चों की प्रतियोेगिताओं (रंगोली) आदि करना प्रस्तावित हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30