What's Hot

रायपुर । राजधानी में शांतिपूर्ण होली का त्यौहार संपन्न होने के बाद आज पुलिस परिवार ने धूमधाम से होली का जश्न मनाया। इस दौरान कलेक्टर गौरव कुमार सिंह, IG, SSP और कमिश्नर ‘मुन्नी बदनाम हुई…’ गाने पर ठुमके लगाते नजर आए। पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों ने नगाड़ा बजाया और रंगों में सराबोर होकर होली का आनंद लिया।

पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के बाद जश्न
होली के दिन जब शहरवासी अपने घरों में होली मना रहे थे, तब पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में जुटे थे। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने कहा, “पिछले 72 घंटों से पुलिसकर्मी लगातार अपनी ड्यूटी पर तैनात थे, जिनकी मुस्तैदी के कारण रायपुर में होली शांतिपूर्ण रही। रायपुरवासियों की जागरूकता और भाईचारे की वजह से इस बार किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं हुई।”

अधिकारियों ने बढ़ाया हौसला
कलेक्टर ने आगे कहा, “इनकी जिम्मेदारी निभाने के बाद अब होली मना रहे हैं, और इनका हौसला बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए आज हम सब मिलकर होली का उत्सव मना रहे हैं।”

यह आयोजन पुलिसकर्मियों के त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान करने का अवसर बना, जिसमें सभी ने मिलकर आनंद उठाया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930