एक शख्स जिसकी हैवानियत के बारे में सुनेंगे तो आप भी दंग रह जाएंगे और आपकी भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जी हां यह रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना शुक्रवार सुबह उत्तर प्रदेश की बांदा की है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग करने बाद सिर को लेकर बाजार से होते हुए थाना जा पहुंचा। इसके पहुंचने पर थाना में हड़कंप मच गया। बताया जाता है हत्या की वजह अवैध संबंध है। मामला बबेरू थाना क्षेत्र के ग्रामीण मोहल्ले नेतानागर का है। यहां रहने वाले किन्नर (35) नाम के व्यक्ति को अपनी पत्नी विमला (28) पर अवैध संबंधों का शक था. जिसकी आज सुबह लगभग 6 बजे उसने फरसे से गर्दन पर वार करके हत्या कर दी. घटना में एक व्यक्ति भी घायल हुआ है, जिसे महिला का प्रेमी बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी कटा सिर लेकर खुद बबेरू थाने पहुंचा और बोला कि मैंने अपनी पत्नी का सिर काट दिया है. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. महिला का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और घायल प्रेमी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि खून से लथपथ पीली टीशर्ट, काला लोअर और बाएं हाथ में कटा सिर पकड़े जब कातिल पति बबेरू कस्बे के बाजार से होते हुए थाने की ओर बढ़ा जा रहा था तो राहगीरों में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया। अपर एसपी ने बताया कि मामले में हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है. आरोपी पुलिस हिरासत में है, महिला के कटे सिर को शेष बॉडी के साथ सील कर पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा और घायल प्रेमी का इलाज चल रहा है. वहीं दूसरी ओर घटना के बारे में सुनकर इलाके में ह?कंप मचा हुआ है और मौके पर पुलिस बल तैनात है.


















