गाजियाबाद । शहर के एक वाइन शॉप में आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक जिले के नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन में आग लगने की ये घटना सामने आई, जहां देर रात एक बजे वाइन शॉप में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। आनन-फानन में इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग लगने की इस घटना में लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।
Previous Articleइंस्ट्राग्राम पर लाइव आकर पति ने लगाई फांसी, देखती रहीं पत्नी
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















