भारती महाविद्यालय में ABVP का क्लीन स्वीप!
दिल्ली यूनिवर्सिटी के चुनाव में भारती महाविद्यालय में भी एबीवीपी ने जीत का परचम लहराया है. एबीवीपी ने 8-0 से क्लीन स्वीप किया है. इस जीत के बाद छात्र संगठन ने कहा, “ABVP ने भारती कॉलेज में शानदार जीत हासिल की है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों का एक और ज़बरदस्त फैसला, एक और कॉलेज, एक और जीत- यह इस बात का एक और सबूत है कि जमीनी काम प्रोपेगैंडा से ज़्यादा असरदार होता है.”
NSUI ने लगाया फर्जी वोटिंग का आरोप
डूसू चुनाव में वोटिंग के दौरान एनएसयूआई ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया है. एनएसयूआई ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज के प्रिंसिपल प्रवीन गर्ग (पूर्व ABVP अध्यक्ष) पर फर्जी वोटिंग कराने और चुनाव प्रभावित कर रहे हैं. छात्रों का साफ कहना है कि प्रशासनिक पद का दुरुपयोग कर खुलेआम लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. प्रशासन की यह तानाशाही और निष्पक्षता पर सवाल DU के लोकतंत्र पर सीधा हमला है.”
इन कॉलेज में ABVP का डंका
दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव में अरबिंदो कॉलेज (प्रात: कालीन) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 6-0 से क्लीन स्वीप किया है. एबीवीपी ने सभी पदों पर भारी मतों से जीत प्राप्त की है. इसके अलावा श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में भी एबीवीपी ने अध्यक्ष सहित सेंट्रल काउंसलर के दोनों पदों पर भारी मतों से शानदार जीत प्राप्त की. साथ ही अदिति महाविद्यालय में एबीवीपी ने सभी पदों पर भारी मतों से जीत प्राप्त की है.
ABVP और NSUI के कार्यकर्ता आपस मे भिड़े
DUSU चुनाव में हंसराज हंस कॉलेज के बाहर नारे बाजी कर रहे ABVP और NSUI के कार्यकर्ता आपस मे भिड़ गए. दिल्ली पुलिस ने मोर्चा संभालकर दोनों ही छात्र संघों को कार्यकर्ताओं को अलग किया. ABVP कार्यकर्ताओ का आरोप है कि NSUI प्राइवेट गुंडे और असमाजिक तत्वों को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय में माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं.
केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने विवेकानंद कॉलेज पहुंचे
DUSU चुनाव के लिए वोटिंग के बीच BJP अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने विवेकानंद कॉलेज का दौरा किया. उन्होंने कहा, “युवाओं में भी राष्ट्रवादी सोच बनी रहनी चाहिए. आज दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन का चुनाव है और ABVP राष्ट्रवादी विचारधारा का प्रतिनिधित्व करता है. यह छात्रों के कल्याण पर ध्यान केंद्रित करता है और ऐसी विचारधारा से प्रेरित है जो देश को सर्वोपरि मानती है. देश के लिए सब कुछ करना चाहिए. ABVP इसी सिद्धांत पर काम करता है. आज चुनाव हो रहा है; दिल्ली में विद्यार्थी परिषद का काफी प्रभाव है और मेरा मानना है कि इस बार भी ABVP चारों सीटें जीतेगा.”
विजय शंकर मीणा का बड़ा बयान – “परिवार को उठा लिया गया है”
NSUI अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विजय शंकर मीणा ने बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पोलिंग शुरू हुए करीब दो घंटे हो चुके हैं और वह सिर्फ ABVP के खिलाफ नहीं, बल्कि RSS और बीजेपी के खिलाफ भी चुनाव लड़ रहे हैं. मीणा ने दावा किया कि उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है. इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन ने उनके परिवार के सदस्यों को उठा लिया है. उन्होंने कहा कि उनके साथी और भाई को कॉलेज के बाहर से डिटेन किया गया है.
ABVP के अक्षरों से ही निकले हैं मुद्दे-ABVP के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार इशू मौर्य
DUSU चुनावों पर ABVP के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार इशू मौर्य ने कहा कि इस बार ABVP के मुख्य मुद्दे खुद ABVP के अक्षरों से ही निकले हैं: A से आवास, B से भागीदारी, V से विश्वास, P से परिणाम। ये वे मुख्य मुद्दे हैं जिन पर ABVP ने अपना घोषणापत्र तैयार किया है और इस चुनाव में सक्रिय रूप से काम कर रही है.
दिव्यांग छात्र और वोटर अभिजीत ने क्या कहा?
हंसराज कॉलेज के छात्र और वोटर अभिजीत ने कैंपस लॉ सेंटर में वोट डालने के बाद कहा, “मेरे लिए सबसे ज़रूरी बात यह है कि ट्रांसपोर्ट और दिव्यांग लोगों (PwD) के लिए सही इंतज़ाम हों. जैसे, मैं जनकपुरी में रहता हूँ, इसलिए मेरे लिए हॉस्टल और ट्रांसपोर्ट की अच्छी सुविधाएँ बहुत ज़रूरी हैं. मुझे रोज़ आने-जाने में दो घंटे लगते हैं. मैं वहाँ से मेट्रो से आता हूँ, लेकिन मेट्रो से हंसराज की दूरी बहुत ज़्यादा है…”
सेक्रेटरी पद के उम्मीदवार लक्ष्य राज सिंह ने क्या कहा?
ABVP के जॉइंट सेक्रेटरी पद के उम्मीदवार लक्ष्य राज सिंह ने कहा कि प्रशासन पूरा सहयोग दे रहा है. कोई भी अप्रिय घटना या झगड़ा न हो, यह पक्का करने के लिए पूरा प्रशासन यहाँ मौजूद है. मैं छात्रों से यह भी अपील करता हूँ: यह चुनाव सिर्फ़ एक दिन का है. आप जिसे चाहें उसे वोट देने के लिए आज़ाद हैं, लेकिन कृपया इस प्रक्रिया से अपने भाईचारे या निजी रिश्तों को नुकसान न पहुँचने दें. यह लोकतंत्र का त्योहार है; इसे उत्साह के साथ मनाएँ, लेकिन प्यार और सद्भाव के साथ अपने-अपने उम्मीदवारों को वोट दें. मैं सभी से यह भी गुज़ारिश करता हूँ-क्योंकि लोकतंत्र में वोटिंग बहुत ज़रूरी है-कि वे बाहर आएँ और अपना वोट डालें. मैं ABVP की तरफ़ से जॉइंट सेक्रेटरी पद के लिए चुनाव लड़ रहा हूँ. हमने 2026 के लिए अपना घोषणा-पत्र जारी किया है; इसमें हमारी सभी मुख्य पहलें बताई गई हैं-जैसे रहने की जगह और प्लेसमेंट की समस्याओं को हल करना, ‘पिंक बूथ’ बनाना, और भी बहुत कुछ.”
NSUI के वाइस प्रेसिडेंट पद के उम्मीदवार ने क्या कहा?
NSUI के वाइस प्रेसिडेंट पद के उम्मीदवार, वीर चतरथ ने कहा कि हमारे मुद्दे बहुत साफ़ और पूरी तरह से छात्रों पर केंद्रित हैं. हमारी मुख्य चिंताएं हॉस्टल और मेट्रो कंसेशन पास से जुड़ी हैं. इसके साथ ही, हम इस बार कॉलेज-खास मुद्दों को भी ज़्यादा प्रमुखता से उठाने की कोशिश कर रहे हैं. आपको यह समझना होगा कि सत्यवती कॉलेज के हालात कालकाजी कैंपस से बिल्कुल अलग हैं; दोनों की अपनी-अपनी अलग समस्याएं हैं. इसलिए, हमें सिर्फ़ आम मुद्दों पर बात करने के बजाय कॉलेज-केंद्रित होने की ज़रूरत है, क्योंकि हर कॉलेज को अनोखी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है जिन्हें हल करना ज़रूरी है. सब जानते हैं कि Gen Z पूरी तरह से NSUI के साथ है. आपने इसका सबूत ढाई महीने पहले देखा था जब छात्र एकजुट हुए और देश के शिक्षा मंत्री को इस्तीफ़ा देने पर मजबूर कर दिया; इससे यह साफ़ हो जाना चाहिए था कि Gen Z कितनी ताकतवर है. हर कोई Gen Z की ताकत को कम आंक रहा था, लेकिन उन्होंने तब अपनी ताकत दिखाई थी, और मैं आपसे वादा करता हूं कि जब कल नतीजे आएंगे, तो Gen Z फिर से अपनी ताकत दिखाएगी और NSUI यह चुनाव 4-0 से जीतेगी.”



















