बिलासपुर । जिला अस्पताल के 100 बिस्तर मातृ शिशु अस्पताल में स्त्री रोग विभाग के एक महिला डॉक्टर पर महिला मरीज से इलाज के नाम पर 6 हजार रुपए मांगने का आरोप लगा है। भ्रष्टाचार के आरोप पर सिविल सर्जन ने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वंदना चौधरी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही, डॉक्टर के एमटीपी (गर्भपात संबंधी ऑपरेशन) पर रोक लगा दी है।

दरअसल, जिला अस्पताल में भर्ती मरीज और डॉक्टर के बीच बातचीत का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में मरीज और उसके परिजन 2 हजार रुपए देने और बाकी चार हजार रुपए नहीं दे पाने की बात कह रहे हैं। इससे गुस्से में आकर डॉक्टर ने उसके साथ फोन पर दुर्व्यवहार किया। महिला के परिजन ने इसकी शिकायत सिविल सर्जन से की है। इस मामले में सिविल सर्जन ने जांच कराए जाने की बात कही है।

ग्राम सेमरचुंआ निवासी जमंत्री पटेल पति संतोष पटेल नसबंदी करवाने के लिए जिला अस्पताल के स्त्री रोग वार्ड में भर्ती हुई। जिसके बाद बीते 19 मार्च को स्त्री रोग डॉक्टर वंदना चौधरी ने मरीज का ऑपरेशन किया। मरीज का आरोप है कि इलाज के नाम पर डॉ. वंदना ने 6 हजार रुपए की मांग की।

परिजन ने उसे 2 हजार रुपए दिए। बाकी के 4 हजार रुपए नहीं ​दिए जाने पर वे रोज फोन कर महिला और उनके परिजन को परेशान करने लगी। महिला ने गरीबी का हवाला देकर पैसे माफ करने की बात कही। इसी बात पर डॉक्टर ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930