रायपुर। मशरूम उत्पादन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त सौरभ जंघेल के सहयोग से राजनांदगांव जिले के छुईखदान विकासखंड के ग्राम जंगलपुर में कम लागत एवं छोटे स्थान में अधिक से अधिक मशरूम उत्पादन के लिए विशेष संरचना तैयार की गई है। स्वसहायता समूह की 40 महिलाएं इस कार्य में जुड़ी हुई है, वहीं गांव एवं आस-पास के क्षेत्रों के 50 से 60 युवा इस कार्य में लगे हैं और कृषि कार्य भी कर रहे हैं। मशरूम का प्रोसेसिंग कर मशरूम सूप एवं मशरूम पॉवडर भी बनाया जा रहा है, जो औषधीय गुणों से भरपूर है। यह डायबिटिज, हाईपरटेंशन जैसी बीमारियों को दूर करने में कारगर है। वहीं मशरूम से पापड़, बड़ी एवं अचार भी बनाया जा रहा है। कलेक्टर राजनांदगांव टोपेश्वर वर्मा ने सौरभ जंघेल से मुलाकात कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। सौरभ जंघेल ने बताया कि कृषि विभाग की मदद से गांव में 50 वर्मी बेड यहां लगाए गए हैं और वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण किया जा रहा है। वर्मी कम्पोस्ट पैक करके विक्रय भी किया जा रहा है।
Previous Article57 हजार से अधिक कोरोना संक्रमितों को घर जाकर दी गई मेडिसीन किट
Next Article नहीं मिला टिकट तो महिला नेत्री ने गुलदस्ता दे मारा
Related Posts
Add A Comment


















