उत्तर प्रदेश की रिक्त सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. 3 नवंबर को मतदान होना है. इसके लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होने के बाद राजनीतिक दलों के अंदर असंतोष भी खुलकर सामने आने लगा है. शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के देवरिया में कांग्रेस के कार्यक्रम में टिकट को लेकर असंतोष खुलकर सामने आ गया. देवरिया में टिकट न मिलने से नाराज पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता ने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक पर गुलदस्ता दे मारा, जिसके बाद बवाल मच गया. सचिन नायक को गुलदस्ता चलाकर मारे जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क उठे. आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने महिला कार्यकर्ता की जमकर पिटाई कर दी. इस घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई. जैसे-तैसे मामला शांत हुआ.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031