को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर के रेशीमबाग स्थित स्मृति मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य नेता मौजूद थे।

बाबासाहेब अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान दीक्षाभूमि भी पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। दीक्षाभूमि वह ऐतिहासिक स्थान है, जहां 1956 में डॉ. अंबेडकर ने हजारों अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म ग्रहण किया था। माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर का शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की आधारशिला रखेंगे और एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। यह सेंटर माधव नेत्रालय आई इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर का विस्तार है, जो 2014 में स्थापित एक प्रमुख नेत्र चिकित्सा संस्थान है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930