सौरभ हत्याकांड के आरोपी मुस्कान और साहिल से कल सरकारी वकीलों ने मुलाकात की। एडवोकेट रेखा जैन और उनके पैनल के 3 अन्य वकील शुक्रवार शाम मेरठ जेल पहुंचे। उन्होंने मुस्कान और साहिल से अलग-अलग मुलाकात की। इस दौरान मुस्कान ने वकीलों से अपील की कि जेल में उसकी साहिल से मुलाकात करा दिया जाए।

बाहर जाकर साथ में रहना है

मुस्कान ने सरकारी वकीलों से कहा कि जेल में मेरी मुलाकात साहिल से करवा दीजिये। फिर हम दोनों को जमानत भी दिलवा दीजिये ताकि बाहर आकर हम साथ में जिंदगी बिता सके। इस पर वकील ने कहा कि तुम दोनों ने कोर्ट मैरिज कर रखी है? बिना शादी के जेल में किसी पुरुष से मुलाकात नहीं हो सकती। जेल मैन्युअल के मुताबिक अगर कोई पति-पत्नी है तो जेल में 15 दिनों में एक बार मुलाकात कराइ जा सकती है लेकिन मुस्कान कोई सबूत नहीं पेश कर पाई।

जानिए कौन हैं मुस्कान की वकील रेखा जैन?

एडवोकेट रेखा जैन चीफ लीगल एडवोकेट डिफेंस काउंसिल हैं। वे 10 साल से अधिक समय से प्रैक्टिस कर रही हैं। वे पिछले 2 साल से चीफ लीगल एडवोकेट डिफेंस काउंसिल के पद पर कार्यरत हैं। चीफ लीगल एडवोकेट डिफेंस काउंसिल के पद के लिए 10 साल से अधिक प्रैक्टिस का अनुभव होना जरूरी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930