अमलेश्वर (पाटन)। स्वामी आत्मानंद की जयंती के अवसर पर धरसा विकास योजना प्रारंभ करने की घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी चुनाव से पहले गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का जो नारा दिया था वो आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सार्थक हो रहा है। अब छत्तीसगढ़ विकास की नई परिभाषा गढ़ रहा है। उपाध्यक्ष साहू ने कहा इस योजना के शुभारंभ होने के बाद अब गांव के धरसा मार्ग को सुनियोजित ढंग से बनाया जाएगा। इस योजना के माध्यम से गॉवो में धरसा के कच्चे रास्ते को पक्का किया जाएगा। जिससे बारह महीना आने व जाने के लिए सुगम व सुव्यवस्थित रास्ता मिलेगा। धरसा निर्माण योजना तैयार करने के लिए पंचायत, राजस्व और लोक निर्माण विभाग के सचिवों की समिति बनाई जाएगी। जो इस निर्माण कार्य के लिए काम करेगी। इस योजना के प्रारंभ होने से गॉव वालो को आवागमन के मूलभूत समस्या से निजात मिलेगी। इस योजना को प्रारंभ करने की घोषणा करने पर माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मैं समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त करता है। छत्तीसगढ़ सरकार विकास की नित नई परिभाषा गढ़ रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031