जशपुर । बगीचा के ग्राम महनई के समीप साेमवार की शाम लगभग 5 बजे चालक की लापरवाही से तेज रफ्तार बस पलट गई. इस हादसे में 6 से ज्यादा लाेग घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही सुलेसा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि बस बगीचा से कुसमी जा रही थी, जिसमें लगभग 50 यात्री सवार थे. बस बगीचा थाना क्षेत्र के चाैकी सुलेसा के ग्राम महनई के पास पलट गई. बताया जा रहा है कि बस चालक फाेन पर बात कर रहा था और लापरवाही पूर्वक गाड़ी काे चला रहा था, जिससे बस अनियंत्रित हाेकर पलट गई. इस हादसे में 6 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. सभी घायलाें काे बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
Previous Article36 लाख का गांजा बरामद एक तस्कर फरार
Next Article स्कूलों का समय बदला, कार्यालय का समय यथावत
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














