महासमुंद। नेशनल हाईवे 53 पर एक बड़ा हादसा हो गया. तुमगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडार के पास एक ट्रेलर पुलिया से टकराकर अनियंत्रित हो गया, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थी कि ट्रेलर पूरी तरह जलकर खाक हो गया. वहीं हादसे में ट्रेलर चालक की जलकर मौत हो गई है, जबकि सह चालक की स्थिति का अब तक पता नहीं चल पाया है.जानकारी के अनुसार, ट्रेलर ओडिशा से रायपुर की ओर जा रहा था और उस पर दो जेसीबी मशीन लदी हुई थी. हादसा इतना भयानक था कि ट्रेलर पूरी तरह से आग की लपटों में घिर गया. आग इतनी भीषण थी कि किसी को ट्रेलर के पास जाने का भी साहस नहीं हुआ. हादसे के आधे घंटे बाद तक भी मौके पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच पाई थी, जिससे आग पर काबू नहीं पाया जा सका. हालांकि पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच चुका है और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031