रायपुर। मेकाहारा रायपुर के पल्मोनरी मेडिसिन के विशेषज्ञ डॉ आर के पांडा ने लोगों को सचेत किया है कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नही है। बल्कि ठंड बढऩे से और प्रदूषण बढऩे से यह और फैल सकता है जैसा यूरोप और अन्य देशों की रिसर्च में जानकारी सामने आई है। उन्होने कहा कि वर्तमान में इसके मामले कुछ कम हुए हैें लेकिन दशहरा, दीपावली त्योहार मनाने के दौरान यदि लापरवाही बरती गई तो संक्रमण बढ़ जाएगा। उन्होने कहा कि सर्दी, बुखार के लक्षण दिखने पर घर पर ही स्वयं दवाई न लेकर तुरंत डाक्टर को दिखाना चाहिए और उनकी सलाह से कोरोना की जांच करानी चाहिए। जितनी जल्दी इलाज शुरू होगा, स्वस्थ होने की संभावना उतनी ही तेजी से बढ़ती है। मास्क से मुंह और नाक अच्छी तरह ढंके, भीड़ में जाने से बचें और हाथों की नियमित साबुन से सफाई करें। उससे पहले चेंहरे, आंखों को न छुएं। ये आदतें कोरोना काल ही नही बाद में भी असरकारक साबित होंगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930