अलीगढ़ की एक मां ने वो कर दिखाया, जिसकी कल्पना तक नहीं की जा सकती.वह अपनी ही बेटी के होने वाले पति से प्यार कर बैठी और जब बेटी की शादी की तारीख नजदीक आई, तो मां अपने होने वाले दामाद के साथ घर से भाग गई. दोनों के लव-कनेक्शन का जरिया बना एक स्मार्टफोन, जो उसने दामाद को गिफ्ट किया था. बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे से 20 घंटे से भी ज्यादा देर तक बातें करते थे. यह घटना अलीगढ़ जिले के मडराक थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मनोहरपुर गांव की है, जहां जितेंद्र कुमार नाम के व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी पत्नी और उनकी बेटी का होने वाला दूल्हा शादी से पहले ही घर से फरार हो गए हैं सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि ये दोनों एक साथ भागे हैं और घर से करीब साढ़े तीन लाख रुपये नकद और लगभग पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने भी अपने साथ ले गए हैं जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 16 अप्रैल को तय थी. शादी की तैयारियां जोरों पर थीं. रिश्तेदारों को निमंत्रण पत्र बांटे जा चुके थे और घर में शादी का माहौल था. लेकिन अचानक एक दिन उनकी पत्नी घर से गायब हो गई. पहले तो सभी ने सोचा कि वह किसी रिश्तेदार के घर गई होगी, लेकिन जब वह देर तक नहीं लौटी, तो खोजबीन शुरू हुई. इसी बीच यह भी पता चला कि जिस युवक से बेटी की शादी तय थी, वह भी अचानक गायब है. शक और गहरा हुआ. थोड़ी बहुत पूछताछ और मोबाइल डिटेल निकलवाने के बाद चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई, पत्नी और होने वाला दामाद एक साथ फरार हो चुके थे.मामले की पड़ताल में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई कि महिला ने कुछ दिन पहले ही होने वाले दामाद को एक महंगा स्मार्टफोन गिफ्ट किया था, और उसी फोन के जरिए दोनों दिन-रात संपर्क में रहते थे. जितेंद्र कुमार ने बताया, मैं बेंगलुरु में काम करता हूं और महीने-दो महीने में घर आता हूं. जब मैं पिछली बार आया तो मैंने देखा कि मेरी पत्नी घर में जिस लड़के से मेरी बेटी की शादी तय हुई है, उससे जरूरत से ज्यादा बातचीत कर रही है. शुरू में तो मैंने इसे नजरअंदाज कर दिया. लेकिन जब मुझे पता चला कि वो लड़का 20-22 घंटे उसी से बात करता था, और अपनी मंगेतर यानी मेरी बेटी से शायद ही कभी बात करता था. तब मामला मेरे लिए पूरी तरह से साफ हो गया. जितेंद्र कुमार के अनुसार,घर में साढ़े तीन लाख रुपये कैश और पांच लाख के करीब गहने रखे थे. जिनका इस्तेमाल शादी में होना था. लेकिन अब सब खत्म हो गया. बेटी की शादी टूटी, और मेरी इज्जत भी.बेटी शिवानी ने कहा कि मां मेरी शादी बर्बाद कर गई. वह लड़का मुझसे बात भी नहीं करता था, जब भी कुछ पूछती तो कहता कि तैयारी में बिजी हूं. बाद में समझ आया कि वो मम्मी से ही दिन-रात बात करता था. मम्मी ने सब कुछ उसी के कहने पर किया और हमारे घर का सामान लेकर चली गईं.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031