सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं। वीडियो में दो महिलाएं एक कपड़े की दुकान पर लड़ती हुई नजर आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों को एक ही कपड़ा पसंद आ गया, जिसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि एक महिला ने दूसरी को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद तीसरी महिला भी कूद पड़ी और फिर जो हुआ, वो मॉल में मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया।पूरा माहौल ‘युद्ध’ जैसा बन गया।वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शुरुआत में दो महिलाएं कपड़े को लेकर बहस कर रही हैं। फिर एक महिला अचानक थप्पड़ मार देती है। झगड़ा बढ़ते ही एक अन्य महिला अपनी दोस्त का साथ देने आ जाती है और फिर दोनों मिलकर पहली महिला की पिटाई करने लगती हैं। आसपास मौजूद लोग उन्हें छुड़ाने की कोशिश करते हैं लेकिन लड़ाई इतनी तेज होती है कि सभी हैरान रह जाते हैं।
@gharkekalesh नाम के अकाउंट से हुआ पोस्ट
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। कैप्शन में लिखा गया, “महिलाओं के बीच क्लेश हुआ क्योंकि दोनों एक ही कपड़ा खरीदना चाहती थीं।” खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
वीडियो पर ढेरों कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “क्या दिन आ गए हैं, अब कपड़ों के लिए भी युद्ध हो रहा है।” दूसरे ने लिखा, “महिलाएं कपड़े को लेकर कोई समझौता नहीं करतीं।” वहीं एक यूजर ने मजाक में कहा, “रेल बना दी दीदी ने मार-मार के!”

पुलिस ने कहा- कोई शिकायत नहीं आई
इस वायरल वीडियो को लेकर जब दिल्ली पुलिस से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी तक इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। वीडियो कब और कहां का है यह भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस के अनुसार जब तक शिकायत नहीं आती तब तक किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई संभव नहीं है।

सोशल मीडिया पर वायरल होती ऐसी झड़पें
यह पहली बार नहीं है जब सोशल मीडिया पर ऐसी भिड़ंत का वीडियो वायरल हुआ हो। पहले भी कई बार शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट या सड़कों पर हुए झगड़ों के वीडियो वायरल हो चुके हैं। इनमें से कई को लेकर तो बाद में पुलिस केस भी दर्ज हुए हैं लेकिन कई वीडियो सिर्फ इंटरनेट सेंसेशन बनकर रह जाते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031