तहव्वुर राणा को भारत लाए जाने पर कुछ दिनों तक NIA कस्टडी में रहने की संभावना है. सूत्रों के मुताबिक, बाद में उसे दिल्ली की तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया जा सकता है।

26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को गुरुवार दोपहर तक भारत लाया जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी NIA और खुफिया एजेंसी RAW की एक जॉइंट टीम राणा को लेकर स्पेशल फ्लाइट से अमेरिका से भारत पहुंचने वाली है. उसे पहले दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखने की तैयारी है. बाद में मुंबई ले जाया जा सकता है. जेल सूत्रों के मुताबिक, मुंबई जेल में उसे जेल की उसी कोठरी (बैरक नंबर 12) में रखा जा सकता है, जहां आतंकी अजमल कसाब को रखा गया था. दिल्ली एयरपोर्ट से तहव्वुर को NIA मुख्यालय ले जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है. SWAT कमांडो की टीम एयरपोर्ट पहुंच चुकी है. 

सामने आया तहव्वुर को दिल्ली लाए जाने का समय

सूत्रों के मुताबिक, NIA और ROW की जॉइंट टीम तहव्वुर राणा को दोपहर 12 से 1 बजे के बीच दिल्ली लेकर पहुंच सकती है. पहले 9 से 10 बजे के बीच उसे लाए जाने की संभावना थी. लेकिन बीच में फ्यूल रिफलिंग के चलते एक स्टॉपेज लिया गया है. तहव्वुर को एयरपोर्ट से NIA हेडक्वार्टर लेकर जाना है या नहीं, इसका फैसला अंतिम समय पर होगा.  

भारत में तहव्वुर को थ्री लेयर सिक्योरिटी में रखा जाएगा-सूत्र

भारत की जमीन पर कदम रखते ही आतंकी तहव्वुर को थ्री लेयर सिक्योरिटी में रखा जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, SWAT के अलावा दिल्ली पुलिस और CRPF की विशेष टीम को उसकी सुरक्षा में तैनात रहेंगी.  

NIA हेडक्वार्टर में होगा तहव्वुर का मेडिकल टेस्ट-सूत्र

दिल्ली एयरपोर्ट से NIA हेडक्वार्टर ले जाए जाने के बाद आंतकी तहव्वुर राणा का वहां मेडिकल टेस्ट कराया जा सकता है. वहीं अदालत में सकी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराई जा सकती है. कोर्ट में पेश करने के बाद जांच एजेंसी उसकी रिमांड मांगेगी. 

मुंबई सेंट्रल जेल की बैरक नंबर-12 के बारे में जानिए

मुंबई सेंट्रल जेल की बैरक नंबर-12 सामान्य बैरकों से अलग और ज्यादा सुरक्षित जगह है. इसकी सभी कोठरियां भरी हुई नहीं हैं. कसाब के समय पर इस इमारत में अलग रसोई भी थी. जेल के एक सूत्र के मुताबिक, राणा को बैरक नंबर 12 के ग्राउंड फ्लोर पर तीन कोठरियों में से किसी एक में रखा जा सकता है.

एयरपोर्ट से बुलेटप्रूफ गाड़ी में NIA मुख्यालय पहुंचेगा तहव्वुर

तहब्बुर राणा को एयरपोर्ट से भारी सुरक्षा के बीच बुलेटप्रूफ गाड़ी में  NIA मुख्यालय ले जाया जाएगा. इस दौरान सुरक्षा की कई लेयर्स होंगी. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के SWAT कमांडो का सुरक्षा घेरा तहव्वुर के आसपास रहेगा. दिल्ली पुलिस की कई गाड़ियां राणा के काफिले को एस्कॉर्ट करेंगी. SWAT कमांडो की टीम एयरपोर्ट पहुंच चुकी है.

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में होगी तहव्वुर की पेशी

मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर को भारत लाने के बाद NIA दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करेगी और अदालत से उसकी रिमांड मांगेगी.

26/11 मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड है तहव्वुर

तहव्वुर राणा 26/11 मुंबई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड है. वह पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली का साथी है, जो कि मुंबई हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है. 

तहव्वुर की हर कोशिश फेल, अब होगी जेल

तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण से बचने की आखिरी कोशिश विफल होने के बाद उसे भारत लाया जा रहा है, क्योंकि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों ने उसके आवेदन को खारिज कर दिया था.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31