दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के बाद पहली बार हुए दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ के चुनाव में एबीवीपी ने तीन सीटों पर जीत हासिल की है. इस चुनाव में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई का खाता भी नहीं खुला.
अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के यश डबास, उपाध्यक्ष पर दीपांशु शोकीन (निर्दलीय), सचिव पर रिया छावड़ी (ABVP) और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्यराज सिंह (ABVP) ने जीत दर्ज की. आरएसएस के छात्र संगठन एबीवीपी की इस जीत पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने खुशी जताई और कहा कि युवाओं की आवाज बुलंद और स्पष्ट है!!!
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ”दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में ABVP के सभी विजयी उम्मीदवारों, कार्यकर्ताओं और सभी शुभचिंतकों को हार्दिक बधाई!”
रिजिजू ने कहा, “दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) का चुनाव एक अहम घटना है, क्योंकि देश भर के छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ते हैं. ABVP ने एक बार फिर बड़ी जीत हासिल करके अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है, जबकि कांग्रेस पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई और एक बार फिर उसे ज़ीरो मिला है. मैं ABVP के उन सभी उम्मीदवारों को दिल से बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी में जीतना अपनी आदत बना ली है. ‘यूथ की गूंज’ नैरेटिव को पूरी तरह से नकार दिया गया है, और छात्रों ने अपनी बात साफ-साफ कह दी है. एक तरह से, DUSU चुनाव एक जनमत संग्रह की तरह है जो युवाओं की असली आवाज को दर्शाता है.”
राहुल गांधी के प्रोपेगैंडा का जवाब मिला- बीजेपी
वहीं बीजेपी के नेता सिद्धार्थ यादव ने कहा, ”दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों ने वोट के ज़रिए अपनी बात कह दी है. कैंपस में राहुल गांधी के प्रोपेगैंडा का साफ जवाब मिला है. भारत के युवा अपनी पसंद साफ-साफ जाहिर कर रहे हैं. टीम ABVP को बधाई!”
वहीं एबीवीपी ने एक्स पोस्ट में कहा, ”ABVP 3-0 NSUI तीन सीटें. एक संगठन. कोई बहाना नहीं. ABVP ने अहम मौकों पर जीत हासिल की, जबकि NSUI के हाथ कुछ नहीं लगा. नतीजे आ चुके हैं. कैंपस ने अपना फ़ैसला सुना दिया है.”
18वें राउंड के बाद कितनी बदली सिचुएशन
जानिए, डूसू चुनाव में किस पद पर किसे मिले कितने वोट
अध्यक्ष पद के विजेता: एबीवीपी
- एबीवीपी: 24,576 मत
- एनएसयूआई: 22,523 मत
- लेफ्ट: 5,377 मत
- एएसएपी: 1,388 मत
उपाध्यक्ष पद के विजेता: निर्दलीय
- निर्दलीय: 30,615 मत
- एबीवीपी: 16,910 मत
- एनएसयूआई: 4,313 मत
- लेफ्ट: 2,383 मत
सचिव पद के विजेता: एबीवीपी
- एबीवीपी: 21,650 मत
- एनएसयूआई: 14,869 मत
- लेफ्ट: 8,734 मत
- एएसएपी: 7,639 मत
संयुक्त सचिव पद के विजेता: एबीवीपी
- एबीवीपी: 16,615 मत
- एससीएस: 15,778 मत
- एनएसयूआई: 15,206 मत
- लेफ्ट: 5,837 मत



















