उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के परसपुर क्षेत्र के पसका गांव निवासी दलित गुरई की तीन बेटियों पर सोते समय तेजाब फेंकने का मामला सामने आया आया है। तीनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। वही, पुलिस मामले की जांच कर रह रही है। बताया जा रहा है कि रात में जब तीनो बहनें सो रही थी। इसी दौरान तीनों पर तेजाब फेंका गया। इस हमले में दो बहनें मामूली रूप से घायल हैं, जबकि एक बहन के चेहरे पर एसिड पड़ा है। गम्भीर हालत में तीनों को परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंचे। एसपी अस्पताल पहुंच गए हैं। घटना को अंजाम देने वालों की जानकारी की जा रही है।
Previous Articleनाबालिग से पांच किशोरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
Related Posts
Add A Comment


















