झारखंड के गुमला जिला के चैनपुर के हराडीपा गांव से शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। शनिवार की देर रात पांचवीं कक्षा की छात्रा को घर से अगवा कर पांच किशोरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्ची के परिजनों ने दो आरोपियों को पकड़कर हाथ-पांव काट डाले। गुमला पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो समुदाय का मामला होने के कारण घटना को लेकर इलाके में तनाव है। इसी सप्ताह रांची हाई कोर्ट ने गिरिडीह में 15 साल की बच्ची को जिंदा जला देने की घटना पर सख्?त टिप्पणी करते हुए कहा था कि हाथरस जैसी घटनाएं सिर्फ उत्तर प्रदेश नहीं बल्कि झारखंड में भी हो रही हैं। पुलिस महानिदेशक को एसआइटी गठित कर मामले की जांच कराने का आदेश दिया था। डेढ़ माह पूर्व भी गुमला के ही बिशुनपुर में पांच वर्ष की बच्ची से पांच लोगों ने दुष्कर्म किया था मगर अभी तक सभी आरोपी फरार हैं। बहरहाल चैनपुर की घटना में गंभीर रूप से घायल युवकों को जब इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तब मामला खुला। इसके पूर्व रविवार को घटना को लेकर पंचायत बैठी। प्रभाव में, डरा धमकाकर मामले में सुलह की कोशिश की गई। प्राथमिकी दर्ज न कराने का दबाव बनाया गया। मगर घायलों के अस्पताल पहुंचने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आ गया। इधर गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
Previous Articleऐसा गगनचुंबी छक्का कि गेंद सीधा स्टेडियम…
Next Article बेखौफ बदमाश : तीन बहनों पर फेंका गया तेजाब
Related Posts
Add A Comment


















