राजनांदगांव। कोरोना संक्रमण को हर हाल में रोकना जरूरी है, इसीलिए जिले के सभी विकासखंडों में कोरोना की रोकथाम के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। संबंधित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जांच शिविर तथा स्वच्छता दलों के माध्यम से साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है। नगर पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड को सैनिटाइज किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासनिक स्तर पर विभिन्न माध्यमों से सतत एहतियात बरता जा रहा है। जिले भर में बारी-बारी से जहां कोरोना जांच शिविर लगाए जा रहे हैं, वहीं विशेषकर राजनांदगांव शहर में कोरोना संक्रमित मिले लोगों के घरों के आसपास को प्राथमिकता से सैनिटाइज किया जा रहा है। इसके अलावा नगर निगम की स्वच्छता दीदियों के माध्यम से शहर भर में विशेष सफाई की जा रही है, जिसमें अस्पतालों के आसपास, कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों के घर व बस स्टैंड क्षेत्र की सफाई पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। इस बीच स्वच्छता दीदियों के सफाई संबंधी प्रयासों से प्रेरित होकर शहरवासी भी अब अपनी जागरूकता का परिचय देने लगे हैं। स्वच्छता दीदी प्रेमा ने बताया, सुबह-सुबह जब वह शहर की सफाई करने के लिए निकलती हैं तो लोग अब अपने घर से स्वयं बाहर निकलकर कचरा देने लगे हैं, जबकि इससे पहले उन्हें लोगों के घर तक जाकर कचरा संग्रहण करना पड़ता था। इसी तरह वीणा ने बताया, सफाई के मामले में इन दिनों उनकी पहली प्राथमिकता शहर के विभिन्न अस्पताल क्षेत्र हैं, जहां से वह कोरोना मरीजों के लिए उपयोग किए गए सामानों का कचरा उठाने से नहीं हिचकिचातीं। पूरे समर्पण और सेवाभाव के साथ वह और उनकी टीम बेझिझक नियमित रूप से कचरे एकत्रित करती हैं। इस संबंध में नगर निगम कमिश्नर चंद्रकांत कौशिक ने बताया, कोरोना की रोकथाम के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी है, इसीलिए शहर में सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है। संवेदनशील क्षेत्रों को प्राथमिकता में रखने के साथ ही नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड को सैनिटाइज किया जा रहा है। सीएमएचओ राजनांदगांव डॉ. मिथलेश चौधरी ने बतायाए जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पहले से अब अपेक्षाकृत कम ही कहा जा सकता है, लेकिन इस पर पूरी तरह काबू पाने के लिए स्वास्थ्य के प्रयास लगातार जारी हैं। कोरोना के विरूद्ध लड़ाई में बेहतर परिणाम के लिए जिले के डोंगरगढ़ ब्लाक मुख्यालय में विशेष शिविर आयोजित कर सर्दी-खांसी और बुखार के साथ ही कोरोना के अन्य लक्षणों से पीडि़त लोगों की जांच की गई। उन्हें मास्क लगाने के साथ ही सार्वजिनक स्थानों पर दो गज की दूरी का अनिवार्य रूप पालन से पालन करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा 14 अक्टूबर को खैरागढ़ में मेगा कैम्प लगाया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर में 20 स्थानों पर शिविर लगाकर चिन्हित लोगों की कोरोना जांच की जाएगी। उन्होंने बताया, शिविर में सामान्य लोग भी अपनी जांच करा सकेंगे। जांच में यदि कोई संक्रमित मिला तो उसे तत्काल उपचार की सुविधा दी जाएगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031