रायपुर। बेमेतरा जिले के ग्राम भिंभौरी में उप तहसील का लोकार्पण प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के हाथों कल हुआ। भिंभौरी को उप तहसील का दर्जा दिये जाने पर बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव विनोद परगनिहा ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एवं विधायक आशीष छाबड़ा को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है। कार्यक्रम के उपरांत गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एवं विधायक आशीष छाबड़ा एवं अन्य नेतागण एवं कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव विनोद परगनिहा के गृहग्राम ग्राम हसदा भी गये। उन्होंने यहां परगनिहा निवास जाकर वहां श्री परगनिहा के परिजनों से मुलाकात की।

इस दौरान गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक आशीष छाबड़ा ने पूर्व कांग्रेस नेता स्व. ललित परगनिहा के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। स्व.ललित परगनिहा को याद कर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भावुक हो गये थे। इस अवसर पर बेमेतरा जिला के अन्य कांग्रेस पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


















