आईपीएल के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 8 विकेट से हरा दिया है. SRH के होम ग्राउंड राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में PBKS ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन किया.

कप्तान श्रेयस अय्यर ने 82 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, वहीं मार्कस स्टोइनिस ने भी 34 रन बनाए. दोनों की पारी की मदद से पंजाब किंग्स ने 246 रन का विशाल लक्ष्य सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा.

SRH की गेंदबाजी की बात करें तो टीम के स्पिन गेंदबाज हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. हर्षल के अलावा तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा को 2 सफलताएं मिलीं.

जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 66 रन की अहम पारी खेली, लेकिन असल धमाका अभिषेक शर्मा ने किया. उन्होंने 55 गेंदों में 141 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 छक्के और 14 चौके शामिल थे. उनके इस आतिशी प्रदर्शन की बदौलत हैदराबाद ने 18.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल किया और मुकाबले में ऐतिहासिक जीत दर्ज की.

PBKS के गेंदबाज अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट हासिल किया.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031