रायपुर। कोषालय कर्मचारियों की पदोन्नति लिस्ट जारी कर दी गई है। जारी विभागीय आदेश में कहा गया है कि संचालनालय कोष लेखा एवं पेंशन रायपुर द्वारा दिनांक 12 अक्टूबर को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक की अनुशंसा पर तथा अराजपत्रित तृतीय श्रेणी (लिपिक वर्गीय एवं अलिपिक वर्गीय)सेवा भर्ती नियम जून 2017 के अनुसुची चार के अनुसार संचालनालय कोष लेखा एवं पेंशन रायपुर तथा अधीनस्थ कार्यालयों में पदस्थ निम्रलिखित सहायक ग्रेड 02 वेतन बैंड 52200-20200 ग्रेड वेतन 2400(लेवल 6)से सहायक ग्रेड 01(लेखा सहायक)वेतन बैंड 52200-20200ग्रेड वेतन 2800 (लेवल 7) के पद पर पदोन्नति प्रदान करते हुए उनके नाम के समक्ष अंकित कार्यालयों में अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यंत तक तत्काल प्रभाव से पदस्थ किया जाता है। इनमें श्रीमती शहनाज खान-जिला कोषालय जगदलपुर, श्रीमती आरावती नाग संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन जगदलपुर, अरूण कुमार चौरिया-जिला कोषालय जगदलपुर, श्रीमती लक्ष्मी मंडावी-जिला कोषालय जगदलपुर, एसके (सुरेश कुमार) साहू-उप कोषालय सारंगढ़, प्रकाश कुमार श्रीवास्तव-जिला कोषालय राजनांदगांव, डीएल देवांगन-जिला कोषालय राजनांदगांव, जेपी नायक-जिला कोषालय रायगढ़, श्रीमती अनिता नाग-जिला कोषालय कांकेर, राजाराम मरकाम-उप कोषालय केशकाल, फूलचंद एक्का-उपकोषालय बगीचा, एसके कश्यप-संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन बिलासपुर, केआर नेताम-जिला कोषालय बालोद, श्रीमती अनिता भुआर्य-जिला कोषालय दुर्ग, धु्रवकुमार नेताम-संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन दुर्ग, कौशल प्रसाद जगत-जिला कोषालय मुंगेली, सुशील कुमार गुप्ता-जिला कोषालय अंबिकापुर, अखलाख हुसैन-जिला कोषालय अंबिकापुर, नरेश राम-जिला कोषालय सूरजपुर, सुरेश कुमार पैकरा-संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन अंबिकापुर, राजमणी शर्मा-उप कोषालय मनेन्द्रगढ़, व्हीके पटेल जिला कोषालय जांजगीर चांपा, रायमुनी बुनकर-जिला कोषालय जशपुर शामिल है।
Previous Articleहाथ धोना सेहत के लिए अच्छा है, यह समझा और सुधार ली आदत
Next Article शराब का अवैध परिवहन, जब्त
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















