गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और दिन-ब-दिन टेंप्रेचर भी बढ़ता जा रहा है. अप्रैल में ही भारत के बहुत से राज्यों और शहरों का टेंपरेचर 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. इतनी ज्यादा गर्मी में हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है क्योंकि इस मौसम में शरीर में पानी की कमी आसानी से हो सकती है. अगर आपकी फिजिकल एक्टिविटी ज्यादा हो तो डिहाइड्रेशन का खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है.

ऐसे में डॉक्टर्स से लेकर एक्सपर्ट्स तक आपको दिन भर में भरपूर पानी पीने की सलाह देते हैं लेकिन अगर आपको प्यास लगी है और आस-पास पानी नहीं है, तो कुछ फूड आइटम्स आपकी प्यास को कुछ समय के लिए बुझाने में मदद कर सकते हैं. ये बात तो सच है कि पानी की जगह कोई और चीज नहीं ले सकती लेकिन ये फूड्स थोड़े समय के लिए आपके शरीर में पानी की कमी को दूर करने में मदद कर सकते हैं.

डॉक्टर्स से लेकर हेल्थ एक्सपर्ट्स तक बढ़ते तापमान के चलते पानी का सेवन बढ़ाने की सलाह देते हैं. कुछ लोग रोजाना 8-10 गिलास पानी नहीं पीते, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. अगर आपको गर्मी में प्यास लगती है और पानी नहीं मिल पाता है तो आप कुछ खास फूड्स और ड्रिंक्स का सेवन करके हाइड्रेशन बनाए रख सकते हैं.

डॉक्टर्स के अनुसार, अगर आपके आस-पास पानी ना हो तो आप ठंडा दूध, लस्सी, नारियल पानी और गन्ने का रस पी सकते हैं.
अगर ये उपलब्ध न हों, तो आप खीरा, तरबूज, खरबूजा और मुलेठी जैसे पानी वाले फूड्स खाकर भी अपने शरीर को हाइड्रेट कर सकते हैं. ये फूड्स न केवल आपकी प्यास बल्कि आपकी भूख भी मिटाएंगे.
इसके अलावा, प्यास बुझाने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स का इस्तेमाल करने से बचें. हालांकि वे टेंप्रेरी रिलीफ प्रदान कर सकते हैं, लेकिन वे कुछ ही समय बाद आपकी प्यास बढ़ा देंगे और आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं, जिससे हाइड्रेशन के बजाय डिहाइड्रेशन हो सकता है. 
गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखना याद रखें और पानी के अलावा आप ताजे फलों का जूस, छाछ और पन्ना भी पी सकते हैं.
Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930