ईसाई धर्म के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का निधन हो गया है। एपी की रिपोर्ट के अनुसार, वेटिकन के कैमरलेंगो कार्डिनल केविन फेरेल ने उनके निधन की पुष्टि की है। पोप 88 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने कासा सांता मार्टा स्थित अपने वेटिकन निवास स्थान पर अंतिम सांस ली। वेटिकन के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर उन्होंने कासा सांता मार्टा स्थित अपने निवास में अंतिम सांस ली।पोप फ्रांसिस का निधन ईसाई समुदाय के लिए एक अपूरणीय क्षति है जो पूरे विश्व में उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व को लेकर बेहद श्रद्धा रखते थे। उनके निधन से न केवल कैथोलिक चर्च, बल्कि पूरे विश्व में शोक की लहर दौड़ गई है। विश्व भर के धार्मिक नेताओं, राजनेताओं और करोड़ों श्रद्धालुओं ने उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। पोप फ्रांसिस पिछले कुछ महीनों से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्हें 14 फरवरी को रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निमोनिया और एनीमिया का इलाज चल रहा था। वे करीब 5 हफ्ते तक फेफड़ों में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती रहे। इलाज के दौरान वेटिकन ने जानकारी दी थी कि उनके ब्लड टेस्ट में किडनी फेलियर के लक्षण मिले थे और प्लेटलेट्स की संख्या में भी गिरावट देखी गई थी। हालांकि, कुछ समय बाद उनकी स्थिति में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन स्वास्थ्य लगातार गिरता गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930