रायपुर. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं कश्मीर में छत्तीसगढ़ के 77 लोग फंसे हैं. इनमें भिलाई के 12 लोग हैं. रायपुर के 61 और राजनांदगांव के 02 लोग हैं. सभी को श्रीनगर के होटल में ठहराया गया है.बताया जा रहा कि छत्तीसगढ़ के सभी पर्यटक मंगलवार को पहलगाम पहुंचे थे. आतंकी हमले के बाद आज कश्मीर बंद है. वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के लोगों से बातचीत की है. डिप्टी सीएम व गृहमंत्री विजय शर्मा भी लगातार छत्तीसगढ़ के पर्यटकों से संपर्क में है, जो कश्मीर में फंसे हुए हैं. जानकारी के मुताबिक रायपुर के व्यापारी दिनेश मिरानिया (45) को जिस दिन गोली मारी गई, उसी दिन उनकी शादी की सालगिरह थी. वह परिवार के साथ खुशियां मनाने बैसरन घाटी गए थे. वहां पत्नी नेहा, बेटा शौर्य और बेटी लक्षिता के साथ शादी की सालगिरह सेलीब्रेट कर रहे थे, तभी आतंकियों ने दिनेश को मार डाला. मृतक का पार्थिव शरीर दिल्ली से फ्लाइट से रायपुर लाया जाएगा, जो रात 8 बजे पहुंचेगी.कश्मीर में मौजूद छत्तीसगढ़ के पत्रकार रामअवतार तिवारी ने बताया कि पहलगाम घूमने के लिए जा रहे थे, लेकिन हमें सुरक्षाबलों ने रास्ते में ही रोक दिया. फायरिंग के बाद सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. इस वजह से पर्यटकों को वहां जाने की अनुमति नहीं है. उन्होंने बताया कि पहलगाम को खाली कराया गया है. सभी बाजार और पर्यटक क्षेत्र बंद कर दिए गए हैं. हम इस वक्त कश्मीर के श्रीनगर के एक होटल में हैं. स्थिति सामान्य होने पर वापस छत्तीसगढ़ आएंगे. CM साय ने फोन से हाल-चाल जाना है. हम सभी सुरक्षित हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930