नवा रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने सचिवालय सेवा के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए 22 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना और विभागीय प्रभार में बदलाव का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत उप सचिव और अवर सचिव स्तर के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रमुख उप सचिवों को मिली नई जिम्मेदारियां

जारी सूची के अनुसार, जेल विभाग में कार्यरत उप सचिव डॉ. विवेक श्रीवास को अब जेल के साथ-साथ गृह विभाग का प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं, वित्त विभाग के उप सचिव रोमन गंगाकचूर को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा श्रीमती शांता खरे को ग्रामोद्योग विभाग में पदस्थ किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव रामेश्वर प्रसाद वर्मा को सहकारिता विभाग और वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के उप सचिव मगनलाल पवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की कमान दी गई है।

अवर सचिवों का भी हुआ स्थानांतरण

श्रीमती सुनीता गौतम को परिवहन विभाग से सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-4) भेजा गया है। इसके अलावा साबिर खान को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, राजेश तिग्गा को उच्च शिक्षा विभाग, श्रीमती जावे कच्छप को स्कूल शिक्षा विभाग तथा रत्तूलाल ध्रुव को जेल विभाग में अवर सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

अतिरिक्त प्रभार से मुक्ति और सख्त निर्देश

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि उप सचिव सुभाषचंद कुजूर के महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यभार संभालने के बाद, चिकित्सा शिक्षा विभाग की उप सचिव श्रीमती लवीना पाण्डेय महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपनी नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण कर उसका पालन प्रतिवेदन विभाग को भेजें।

देखे सूची–

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930