जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हरियाणा के करनाल निवासी भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को दिल्ली में उनकी पत्नी ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इस दौरान रोती-बिलखती पत्नी हिमांशी ने अपने वीर पति को सलामी दी और उन्हें अंतिम बार छूकर विदा किया। इस दौरान वह लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पार्थिव देह से लिपटकर रो पड़ी। बाद में खुद को संभालते हुए बोली- आई एम प्राउड ऑफ यू। यह दृश्य इतना मार्मिक था कि वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। उनका अंतिम संस्कार करनाल के मॉडल टाउन स्थित श्मशान घाट पर होगा। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी शामिल होंगे।शहीद लेफ्टिनेंट नरवाल का पार्थिव शरीर बुधवार को जम्मू से दिल्ली लाया गया। जहां कार्गो टर्मिनल पर पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित कई नेता मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को अंतिम विदाई दी। इस दौरान शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी का रो-रोकर बुरा हाल था। वह बार-बार घटना को याद कर सिहर उठती थीं। रिश्तेदारों, दोस्तों और परिवार वालों ने उन्हें बड़ी मुश्किल से संभाला।दिल्ली में पुष्पांजलि समारोह के दौरान शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी ने उन्हें एक ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया। जिन्होंने गरिमा और साहस के साथ जीवन जिया और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। अंतिम संस्कार समारोह में मौन और श्रद्धा के बीच उन्होंने अपने पति को अंतिम शब्दों के साथ विदाई दी। कहा “आपने एक गौरवशाली जीवन जिया है। हमें आप पर हमेशा गर्व रहेगा।” इससे पहले लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का पार्थिव शरीर बुधवार दोपहर करीब तीन बजे जब दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा तो पूरा माहौल गमगीन हो गया। यहां उन्हें सैन्य सम्मान दिया गया। इस मौके पर भारतीय नौसेना के तमाम अधिकारी व जवान भी मौजूद थे।हरियाणा के करनाल निवासी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल कोच्चि में तैनात थे और हाल ही में छुट्टी लेकर पत्नी हिमांशी के साथ पहलगाम गए थे। 16 अप्रैल को ही उनका विवाह समारोह संपन्न हुआ था और परिवार अभी उस उत्सव की खुशी में ही था। लेकिन यह खुशी चंद दिनों में शोक में बदल गई जब आतंकियों ने हमला कर दिया। पड़ोसियों के अनुसार, चार दिन पहले तक जहां घर में शादी की रौनक थी, अब मातम पसरा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930