खेल जगत से आज एक दुखद खबर आई, खेल पत्रकार और कमेंटेटर रहे किशोर भिमानी का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। किशोर भिमानी की आज सुबह दिल का दौरा पडऩे के कारण मृत्यु हो गई। किशोर भिमानी को पिछले महीने (सितंबर) की 14 तारीख को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। क्रिकेट की आवाज कहे जाने वाले किशोर भिमानी की मृत्यु के बाद सोशल मीडिया कमेंटेटर हर्षा भोगले, बिशन सिंह बेदी, राजदीप सरदेसाई और अन्य यूजर्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। बतौर खेल पत्रकार और कमेंटेटर किशोर भिमानी का बहुत मान सम्मान था, सन 2013 पत्रकारिता और खेल कमेंट्री में उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था।
Next Article एक पति ऐसा…जिसने पार कर दी अमानवीयता की सभी हदें
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















