रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की है कि मां दुर्गा की आराधना एवं उपासना का यह पर्व प्रदेश के सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए। राज्यपाल ने इस अवसर पर अपील की है कि इस कोरोना काल में शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप त्यौहार मनाएं और अपने और अपने परिवार का ध्यान रखें।
Previous Articleखेल में छत्तीसगढ़ राज्य को मिली यह बड़ी उपलब्धि
Related Posts
Add A Comment


















