रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है. गुरुवार को रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे कई स्थानों पर पेड़, बिजली के पोल और शेड्स गिर गए. वहीं आज मौसम विभाग ने 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की अपील की है.मौसम विभाग के अनुसार, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, कोरिया और बलरामपुर जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
छत्तीसगढ़ के 18 जिलों में येलो अलर्ट, तेज आंधी के साथ बिजली गिरने की चेतावनी
Related Posts
Add A Comment



















