भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश ने छत्तीसगढ़ सरकार से राज्य में तत्काल संभाग और जिलों में तत्काल पेंशन कार्यालय खोलने की मांग की है। जारी विज्ञप्ति में पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने आगे बताया है कि भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश की मांग पर राज्य सरकार ने इंद्रावती भवन में कोष लेखा एवं पेंशन संचालनालय से पेंशन को अलग करके पृथक पेंशन संचालनालय का 1 साल पहले स्थापना कर दिया है, परंतु संभाग और जिला स्तर पर पेंशन कार्यालय खोलने में विलंब होने से पेंशनरों का क्लेम अभी भी संभाग स्तर पर संयुक्त संचालक कोष लेखा पेंशन और जिला स्तर पर जिला कोषालय से संचालित हो रहा है। जहां पेंशनर्स का सभी कार्य अत्यधिक विलंब से हो रहे है।जिसके कारण पृथक पेंशन संचालनालय की स्थापना महज खानापूर्ति बनकर रहकर रह गया है। वहां भी अधूरा सेटअप होने के कारण बुजुर्ग बीमार पेंशनरों का मेडिकल क्लेम पारित होने बहुत अधिक समय लग रहा है। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश ने सरकार से इसे संज्ञान में लेकर तत्काल संभाग और जिलों में पूरी सेटअप स्वीकृत करके पेंशन कार्यालय खोलने और पेंशनरों के हित में कार्यवाही करने की मांग की है। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बी के वर्मा, महिला प्रकोष्ठ प्रमुख द्रौपदी यादव , राष्ट्रीय मंत्री रामनारायण ताटी, पूरन सिंह पटेल, छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे पी मिश्रा, प्रदेश महामंत्री अनिल गोल्हानी, प्रदेश संगठन मंत्री टी पी सिंह, कोषाध्यक्ष बी एस दसमेर,प्रदेश के विभिन्न जिले के अध्यक्ष आर जी बोहरे रायपुर, खोड़सराम वर्मा, बलौदाबाजार-भाटापारा, लखनलाल साहू गरियाबंद, रिखीराम साहू महासमुंद, आई सी श्रीवास्तव राजनांदगांव, राकेश जैन बिलासपुर, परमेश्वर स्वर्णकार जांजगीर चांपा, रमेश नंदे जशपुर, अभय शंकर गौराहा रायगढ़, देवनारायण साहू सारंगढ़, एम एल यादव कोरबा, भूपेन्द्र कुमार वर्मा दुर्ग, ओ पी भट्ट कांकेर, आर डी झाड़ी बीजापुर, एस के देहारी नारायणपुर, एस के धातोड़े कोंडागांव, पी एन उड़कुड़े दंतेवाड़ा, एस के कनौजिया सुकमा, प्रेमचंद गुप्ता वैकुंठपुर, माणिक चंद्र अंबिकापुर, महावीर राम बलरामपुर, संतोष ठाकुर सूरजपुर, आर ए शर्मा गौरेला पेंड्रा मरवाही, सतीश उपाध्याय मनेंद्रगढ़, पुरषोत्तम उपाध्याय सक्ती, भैयालाल परिहार मुंगेली, यवन कुमार डिंडोरे बेमेतरा , डी के पाठक, गोपाल यादव मोहला मानपुर आदि ने सरकार से इसे संज्ञान में लेकर तत्काल संभाग और जिलों में पेंशन कार्यालय खोलने और पेंशनरों के हित में शीघ्र कार्यवाही करने की मांग की है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930