नई दिल्ली। आज से पूरा देश नवरात्री महापर्व का शुभारंभ हो चुका है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि के पहले दिन लोगों को शुभकामनाएं दीं और उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होने की कामना की। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि देवी की कृपा से धरा सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को प्रणाम। उनकी कृपा से हमारी धरा सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध रहे। उनके आशीर्वाद से हमें गरीबों और वंचितों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की शक्ति मिले।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी देश को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्रि के पहले दिन बलरामपुर के देवी पाटन मंदिर में पूजा की। आज से नवरात्र की शुरूआत हो गई है। आज से नौ दिनों तक माता के मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाएगी। इस बार 17 अक्टूबर को मां दुर्गा का आगमन हुआ है। नवरात्र में कोई 9 दिन का व्रत करता है तो कोई पूजा आराधना कर मां को प्रसन्न करने की कोशिश करता है। माता का आशीर्वाद पाने के लिए देवी के भक्त उनकी पूजा कई विधियों से करते हैं। नवरात्र के दिनों में अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए कुछ मंत्रो के बारे में बताया जा रहा हैं। जिनका उच्चारण कर आप माता को प्रसन्न कर सकते हैं। विश्वास है कि अगर भक्त इन मंत्रों का जाप पूरी श्रृद्धा-भाव से करते हैं तो उन्हे मां दुर्गा की कृपा शीघ्र मिलती है। आइए आपको मां दुर्गा के उन मंत्रों के बारें में बताते हैं जिनके जाप से समस्या दूर होगी और सुख समृद्धि बढ़ेगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031