चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मिट्टी की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान डुब्राज पिंगुआ (32) और उनके भतीजे सरजोम पिंगुआ (27) के रूप में हुई है।
दोनों गुरुवार शाम नूरदा गांव में एक उत्सव मनाने के दौरान स्थानीय लोगों के साथ देशी शराब पी रहे थे, तभी अचानक मिट्टी की दीवार उनके ऊपर गिर गई। अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों के शव बाहर निकाले और घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया।
मिट्टी की दीवार गिरने से चाचा-भतीजे की मौत, परिजनो में मचा कोहराम
Previous Article स्कूटी सवार महिलाओं को कार ने मारी टक्कर, गर्भवती की मौत
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















