बिहार में रिश्तों के कत्ल की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जहां घरेलू विवाद में बड़े भाई ने ही अपने छोटे भाई को चाकू मारकर हत्या कर दी. ये मामला छपरा के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के शिव बाजार मुहल्ले का है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, बड़े भाई चंदन और उसकी मां के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. छोटे भाई अरविंद ने इस बात पर चंदन से आपत्ति जताई. इसी बात पर दोनों में विवाद शुरू हो गया. इस दौरान आरोपी की पत्नी ने चंदन को चाकू दिया. जिसके बाद चंदन ने अपने भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. हमले से अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में अरविंद को छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया. ज्यादा खून बह जाने से उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक घर में एक इकलौता कमाने वाला था, ऑटोरिक्शा चलाकर अपना और पूरे परिवार का भरण पोषण करता था. पुलिस चंदन चौधरी और उसकी पत्नी प्रियंका को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.
Related Posts
Add A Comment


















