What's Hot

राजनांदगांव। कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई को जीतने के लिए जिला मुख्यालय राजनांदगांव के साथ-साथ अब विकासखंडों में भी मुस्तैदी बढ़ा दी गई है। यानी जिले भर में कोरोना सुरक्षा सप्ताह का आयोजन कर लोगों को कोरोना से बचाने हेतु सोशल डिस्टेंस का पालन करने, मॉस्क लगाने तथा हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोने के साथ ही हाथों को सैनेटाइज करने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंडों में भी सात दिन के लिए सात अलग-अलग कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई है। कोरोना सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन जिले के खैरागढ़, मानपुर, मोहला, डोंगरगढ़, डोंगरगांवए अंबागढ़ चौकी, छुरिया, छुईखदान और घुमका विकासखंड मुख्यालय में मास्क दिवस मनाया गया। इस दौरान बिना मास्क के घर से बाहर निकलने वालों पर कड़ी निगरानी कर कार्रवाई भी की गई। दूसरे दिन 17 अक्टूबर को शपथ दिवस मनाया गया। इस बीच संबंधित विकासखंड चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचरी, नगर पंचायत व नगर पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा विभिन्न सेवाभावी लोगों की मौजूदगी में नगरवासियों को शपथ दिलाई गई कि, वह मॉस्क लगाकर ही घर से बाहर निकलेंगे। इसके अलावा अपने संपर्क में आने वालों को भी सलाह देंगे कि, कोरोना को हराने के लिए शारीरिक दूरी बनाकर रखेंगे। वहीं हाथों को साबुन से धोएंगे तथा सैनेटाइज भी करेंगे। इस तरह शपथ दिवस के अवसर पर नगर की एक बड़ी आबादी ने कोरोना को हराने में मन, कर्म और वचन से हरसंभव सहयोग करने की शपथ ली है। अब 18 अक्टूबर को रंगोली दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर सभी जागरूक नागरिकों से अपील की गई है कि वे घर पर रंगोली बनाकर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता संदेश दें, वहीं यह संदेश भी प्रसारित किया जाए कि कामकाजी नागरिक मास्क लगाएं, तभी काम पर जाएं। इसी तरह कार्यक्रम की श्रृंखला में 19 अक्टूबर को दीप दिवस, 20 अक्टूबर को हस्ताक्षर अभियान दिवस, 21 अक्टूबर को स्लोगन लेखन दिवस और कोरोना सुरक्षा सप्ताह के आखिरी दिन 22 अक्टूबर को कोरोना रोकथाम के लिए स्वसंदेश दिवस मनाया जाएगा। इस संबंध में सीएमएचओ राजनांदगांव डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया, कोरोना को हराने के लिए पूरी इच्छाशक्ति के साथ लोगों की सहभागिता जरूरी है। कोरोना को मात देने के लिए सामाजिक दूरी, मॉस्क तथा हाथों को धोकर सैनेटाइज करने जैसे आवश्यक नियमों का पालन करने हेतु लोगों को प्रेरित और जागरूक करने के लिए ही जिला प्रशासन की ओर से कोरोना सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि वह स्वयं सामने आएं और कोरोना को हराने में एक जागरूक व जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31