प्रदेश के दौसा जिले के भावता में 8 वर्षीय बच्चे के बोरवेल में गिरने पर मौत हो गई हैं. बच्चे को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया था. जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी. बच्चे को एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया हैं. जहां पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि सांस की नली में मिट्टी फंसने की वजह से बालक अमित की मौत हो गई. आपको बता दें बच्चे के बोरवेल में गिरने की सूचना मिलने पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया. जेसीबी और ग्रामीणों की मदद से बच्चे को बाहर निकाला गया. लेकिन हालत गंभीर होने पर उससे जिला अस्पताल में भिजवाया गया. जहां पर डॉक्टरों से उससे मृत घोषित कर दिया.
8 वर्षीय बालक की सांस नली में मिट्टी फंसने से मौत, ऐसा हुआ हादसा
Previous Articleजिले भर में तेज हुई कोरोना के खिलाफ लड़ाई
Related Posts
Add A Comment


















