रायपुर। राजधानी रायपुर के समीप रायपुर-बिलासपुर मार्ग के किलोमीटर 14/2 पर छोकरा नाला पर निर्मित पुराने उच्च स्तरीय सुपर स्ट्रक्चर के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण इस भाग को ब्लास्टिंग कर तोड़ा जाएगा। लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण संभाग रायपुर के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि क्षतिग्रस्त स्लेब को तोडऩे का कार्य 19 अक्टूबर सोमवार के मध्य रात्रि 12 बजे से 20 अक्टूबर मंगलवार को प्रात: 4 बजे के बीच निर्धारित किया गया है। ब्लास्टिंग कार्य की पूर्णता अवधि में समीप स्थित सभी पुलों एवं मार्गों से यातायात पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
राजधानीवासियों के लिए यह खबर है खास, 19 अक्टूबर की रात 12 बजे से…
Previous Article8 वर्षीय बालक की सांस नली में मिट्टी फंसने से मौत, ऐसा हुआ हादसा
Related Posts
Add A Comment


















