नई दिल्ली।पूरी दुनिया में लगभग 4 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका कोरोना वायरस के 80 लाख मामले देख चुका है। दूसरी ओर शुक्रवार को विश्व के कोरोना आंकड़ों में 40 हजार की वृद्धि देखी गई, जिसने एक दिन में बढ़ने वाले सबसे ज्यादा मामलों का रिकॉर्ड बना लिया। यूरोप में इटली और जर्मनी से लेकर पुर्तगाल तक कोरोना के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए, जिसके कारण कुछ देशों को फिर से लॉकडाउन लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
लंदन के रहने वाले लोगों को दूसरे लोगों के घर आने-जाने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा और पेरिस और आठ अन्य प्रमुख फ्रांसीसी शहरों के निवासियों को चार सप्ताह के लिए सुबह 6 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक अपने घरों में रहने के लिए सीमित कर दिया जाएगा। स्पेन ने 6,591 मामले दर्ज किए और इटली ने रिकॉर्ड 10,010 मामले दर्ज किए; जबकि बेल्जियम सोमवार से चार सप्ताह के लिए रेस्तरां बंद कर देगा।
दुनिया में चार करोड़ लोग हो चुके हैं कोरोना से संक्रमित, कुछ देशों में फिर से लगा लॉकडाउन
Next Article अब मुसीबत में कंगना, दर्ज हुआ मुकदमा
Related Posts
Add A Comment


















