रायपुर। थाना खमतराई क्षेत्र के अलग – अलग स्थानों में खिला रहे थे सट्टा मुखबीर की सूचना पर की गई कार्यवाही।

एक दर्जन सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी 69,720 रूपये एवं सट्टा-पट्टी किया गया जप्त।
सभी 12 आरोपियों के विरूद्ध थाना खमतराई में धारा 4 क जुआ एक्ट के तहत् अलग – अलग 12 अपराध किये गये है पंजीबद्ध।

आरोपियों के विरूद्ध पृथक से धारा 151 जा.फौ. के तहत् भी की गई है कार्यवाही।

सट्टा, जुआ एवं क्रिकेट सट्टा खिलाने/खेलने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी।

िवरण- पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को सट्टा, जुआ एवं क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 16.10.2020 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई के अलग – अलग क्षेत्रों में कुछ लोगों द्वारा सट्टा खिलाया जा रहा है। जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक उरला के नेतृत्व में थाना खमतराई की एक विशेष टीम का गठन किया जाकर सटोरियों को रंगे हाथ पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर टीम द्वारा मुखबीर से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर थाना खमतराई क्षेत्र के अलग – अलग स्थानों में रेड कार्यवाही करते हुये कुल 12 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी 69,720 रूपये एवं सट्टा – पट्टी जप्त किया जाकर सभी 12 आरोपियों के विरूद्ध धारा 4क जुआ एक्ट के 12 अपराध कायम किये गये। सभी आरोपियों के विरूद्ध पृथक से धारा 151 जा.फौ. के तहत् भी कार्यवाही किया गया है। सट्टा, जुआ एवं क्रिकेट सट्टा खेलने/खिलाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31