What's Hot

गुजरात के नर्मदा जिले में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को शनिवार को पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया है। कोरोना वायरस महामारी के फैलने के बाद इसे बंद कर दिया गया था लेकिन अब इसे, पूरे सुरक्षा उपायों के साथ फिर से खोला गया है। एक सरकारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

महामारी के कारण सरदार वल्लभभाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा सात महीनों से आगंतुकों के लिए बंद रही है। विज्ञप्ति के अनुसार प्रतिदिन कम से कम 2,500 पर्यटकों को यहां आने की अनुमति दी जाएगी। प्रवेश के लिए प्रत्येक दिन दो दो घंटे के पांच स्लॉट होंगे और प्रत्येक स्लॉट में केवल 500 आगंतुकों को प्रवेश करने की अनुमति होगी। प्रवेश के लिए टिकट केवल आधिकारिक वेबसाइट पर मिल सकती है।

विज्ञप्ति के अनुसार, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के रिवर राफ्टिंग, एकता नर्सरी, कैक्टस गार्डन और बटरफ्लाई गार्डन को भी पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31