रायपुर। मुख्य अभियंता रायपुर शहर क्षेत्र छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लि., गुढियारी में कार्यरत विनय शंकर मिश्रा-का.स.श्रेणी 2 की सुपुत्री श्रेया मिश्रा ने नीट 2020 की परीक्षा में 720 अंकों में 640 अंक अर्जित कर विद्युत कम्पनी एवं परिवार को गौरवान्वित किया है। इसके लिये उन्होंने दृढ़ संकल्पशक्ति से कड़ी मेहनत की एवं सपरिवार टीवी आदि इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से दूरी बनाये रखा। इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता सहित गुरूजनों को दिया है। केन्द्रीय विद्यालय नं 1 में भी इन्होंने 10वीं में 10 सीजीपीए एवं 12वीं में 94.2 प्रतिशत प्राप्त किया था।
Previous Articleबालको को मिला ‘बेस्ट ब्रांड्स 2020’ का खिताब
Next Article 230 एकड़ में फैले गजराज बांध को बचाने की अपील
Related Posts
Add A Comment


















