What's Hot

रायपुर। गजराज बांध 230 एकड़ का विशाल जलाशय है जो रायपुर संतोषी नगर के बोरियाखुर्द में स्थित है, जिसमें 100 एकड़ में मनोरंजन पार्क बनाने की योजना बनाई जा रही है, जिसका विरोध करने के लिए पूरे रायपुर वासियों को एक साथ आवाज उठाने का आह्वान करते हुए डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर ने कहा कि आज रायपुर शहर का सबसे बड़ा बांध गजराज बांध का यह विशाल जलाशय अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करना सिर्फ सरकार या स्वयंसेवी संस्थाओं की जिम्मेदारी नहीं है, वास्तव में पर्यावरण संरक्षण समाज के हर वर्ग तथा हर नागरिक की जिम्मेदारी है प्रत्येक व्यक्ति जब इस अभियान में जुड़ेगा तभी हम पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए सभी को एक साथ लाकर सफल हो सकते हैं। पर्यावरणविद डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर ने कहा की पृथ्वी के हर जीव के लिए जल की बहुत आवश्यकता होती है पेड़ पौधों के लिए भी जल की बहुत आवश्यकता होती है, जल प्रकृति की अनमोल धरोहर है, पीने के लिए शुद्ध जल हमारे लिए जरूरी है क्योंकि उस वक्त एवं सुरक्षित जल अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है आज समय है कि हम पानी की कीमत समझे यदि जल व्यर्थ रहेगा तो आगे आने वाले समय में पानी की कमी एक महा संकट बन जाएगा ऐसी भी आशंका जताई जाती है कि अगर तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो वह जल संकट के कारण होगा। डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर ने कहा कि गजराज बांध की वर्तमान दशा अत्यंत ही खराब है चारों ओर से इस बांध को पाटो कब्जा करो चल रहा है हमारी मांग है कि संपूर्ण 230 एकड़ को वाटर बॉडी यानी जल क्षेत्र बनाया जाए इससे रायपुर को आने वाले 50 सालों की पानी की समस्या समाप्त हो जाएगी। उक्त जानकारी देते हुए डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर ने कहा कि इसके लिए लगातार लोगों को जगाने का प्रयास हमें करते रहना चाहिए जिसके लिए हिंद स्पोर्टिंग मैदान लाखे नगर रायपुर में 11 दिवसीय धरना दिया जा रहा है, जिसमें आप सब अपनी बात रखने के लिए सादर आमंत्रित करते हुए जल ही जीवन है जल के महत्व पर प्रकाश डाला।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31