राजनांदगांव। डोंगरगढ़ विधायक अनुसुचित जाति प्राधिकरण अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र के घुमका ब्लॉक में 4 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन किये। विधायक श्री बघेल पटेवा में प्रयोगशाला भवन का भूमिपूजन किये, उनके बाद आदर्श गौरव ग्राम घुमका के सोनबरसा नाला में बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण का भूमिपूजन पूजा अर्चना कर किये। इस उच्च स्तरीय पुल के लिए लगभग 4 करोड़ स्वीकृत हैं। पुल निर्माण से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी, क्योंकि बरसात के समय पुल के ऊपर पानी बहने से मार्ग अवरुद्ध रहता था। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पदम कोठारी ने कहा कि वर्षो पुरानी मांग थी जो पूरी होने जा रही हैं घुमका भूमिपूजन पश्चात विधायक बघेल गिधवा में 5 लाख विधायक निधि से बब रोड का भूमिपूजन किये, उनके बाद ग्राम सलोनी पहुचे, वहां स्कूल अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन किये व व्यावसायिक परिसर हेतु 5 लाख की घोषणा किये सलोनी से विधायक बघेल मुड़पार (गि) में 5 लाख के वार्ड नंबर 3 में सीसी रोड का भूमिपूजन किये व सिन्हा समाज हेतु 6 लाख के भवन की घोषणा किये। मुड़पार से विधायक करेला पहुंचे, जहां महिला भवन, साइकल स्टैंड, चबूतरा व गौठान में शेड का लोकार्पण किये, जहां विधायक ने महिलाओं को रोजगार से जोडऩे कहा गया, उनके बाद विधायक भेंडरवानी में 5 लाख के सीसी रोड का भूमिपूजन किये व पूर्व सरपंच सेक्टर प्रभारी टीकम यदु के मांग पर 2 लाख के बब रोड की घोषणा किये। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला सदस्य हर्षिता स्वामी बघेल, समाजसेवी शोभाराम बघेल, जनपद सभापाति ओमप्रकाश साहू, जनपद सभापाति हंसा सिन्हा, जनपद सदस्य झमेश्वरी साहू, पूर्व जनपद चंद्रेश वर्मा, ललित चंदतारे, रतन यादव, दिनेश पुराणिक, ओमप्रकाश साहू, जयनारायण साहू, जयकुमार वर्मा, महेश वर्मा, भागवत वर्मा, देरहा वर्मा सहित सभी गाँव के सरपंच, पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामवासी सहित वरिष्ठ जन उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31